NEET UG 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, मई में होगा एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)की ओर से नीट यूजी 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन मई महीने में किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके अलावा एजेंसी ने एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी.
परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारियां निम्नलिखित हैं:
- आवेदन की अंतिम तिथि: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 है.
- परीक्षा का मोड: यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी.
- परीक्षा का समय: परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक (3 घंटे 20 मिनट) चलेगी.
- आधिकारिक वेबसाइट: आप neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से कुछ दिन पहले, अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है.