Muhabre aur Kahabat
मुहावरे और कहावतें

अँधेरे में तीर चलाना

 

अँधेरे में तीर चलाना

अर्थ –  अनुमान से प्रयास करना।

वाक्य प्रयोग –  मुझे प्रश्न का उत्तर नहीं पता था, बस अंधेरे में तीर चला दिया और तुक्के से सही हो गया।

अँधेरे में तीर चलाना

अंत भला तो सब भला

अंत भला तो सब भला 

 

अर्थ —परिणाम अच्छा हो जाए तो सब कुछ माना जाता है।

 

वाक्य प्रयोग —मैच में शुरुआत खराब होने के बावजूद भारत ने मैच जीत लिया, इसे कहते हैं अंत भला तो सब भला ।

अंधा क्या चाहे, दो आंखे

अंधा क्या चाहे, दो आंखे 

अर्थ —आवश्यक या अभीष्ट वस्तु अचानक या अनायास मिल जाती है, तब ऐसा कहते हैं।

वाक्य प्रयोग— व्यापर में घाटे से मेरी दुर्दशा देखकर मेरे मित्र सोहन ने मुझे दोबारा व्यापर करने के लिए आर्थिक सहायता देने की बात कही तो मेरे लिए अंधा क्या चाहे दो आँखें जैसी बात हो गयी। 

अंधा बांटे रेवड़ी आपन आपन दे

अंधा बांटे रेवड़ी आपन आपन दे

अर्थ —अधिकार पाने पर स्वार्थी मनुष्य अपने ही लोगों और इष्ट-मित्रों को ही लाभ पहुंचाते हैं।

वाक्य प्रयोग —मंत्री बनने के बाद उसने अपनी ही पार्टी के लोगों को फायदा पहुँचाया, तब लोगों ने कहा - "अंधा बांटे रेवड़ी फिर-फिर अपनों को दे"। 

अंधा सिपाही कानी घोड़ी, विधि ने खूब मिलाई जोड़ी

 

अंधा सिपाही कानी घोड़ी, विधि ने खूब मिलाई जोड़ी

अर्थ— समान अवगुण वाले लोगों का मेल।

वाक्य प्रयोग— नेताओं के भ्रष्ट बयानों पर लोग कहते हैं- "अंधा सिपाही कानी घोड़ी, विधि ने खूब मिलाई जोड़ी"।

अंधी पीसे, कुत्ते खायें

 

अंधी पीसे, कुत्ते खायें 

अर्थ — मूर्खों को कमाई व्यर्थ नष्ट होती है।

वाक्य प्रयोग — रामू दिन-रात मजदूरी करता है और उसका आलसी भाई सारे पैसे जुए में उड़ा देता है; इसे कहते हैं— अंधी पीसे, कुत्ते खायें।

 

अक्ल के अंधे, गाँठ के पूरे

 

अक्ल के अंधे, गाँठ के पूरे

अर्थ — निर्बुद्धि धनवान्

वाक्य प्रयोग — महेश हमेशा ऐसे लोगों की तलाश में रहता है जो आंख के अंधे गांठ के पूरे हों, ताकि वह उन्हें आसानी से अपनी बातों में फँसा कर पैसे ऐंठ सके।

Pages