यूपी बोर्ड का बड़ा फरमान, 9वीं से 12वीं तक सिर्फ सरकारी किताबें अनिवार्य
Submitted by deepak on Mon, 04/06/2026 - 09:19

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक बेहद सख्त फैसला लिया है. प्रदेश के शिक्षा ढांचे में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों को निजी स्कूलों की 'कमीशनखोरी' से बचाने के लिए अब केवल अधिकृत पुस्तकों से ही पढ़ाई कराना अनिवार्य कर दिया गया है.
यूपी बोर्ड ने सत्र 2026-27 के लिए बड़ा और सख्त आदेश जारी किया है. प्रदेश के सभी स्कूलों में सिर्फ अधिकृत पुस्तकों से ही पढ़ाई कराई जाएगी. अनधिकृत-गैर-मान्यता प्राप्त किताबों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह निर्देश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के तहत जारी किया गया है.