JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 के लिए कल से करें आवेदन,

JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 के लिए कल से करें आवेदन, 4 फरवरी को आएगी सेशन 1 प्रोविजनल आंसर-की
NTA JEE 2026 Registration Date: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक दो शिफ्ट में होगी। NTA ने घोषणा की है कि जेईई मेन 2026 सेशन के रजिस्ट्रेशन कल यानी 1 फरवरी से शुरू होंगे। वहीं, सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 फरवरी को जारी की जाएगी।
JEE 2026 Session 2 Registration Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के रजिस्ट्रेशन के लिए अनाउंसमेंट कर दिया है। कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कल यानी 1 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगा। जो भी जेईई मेन दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म फिल कर सकते हैं। वहीं, हाल ही में खत्म हुए जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 4 फरवरी 2026 को जारी जाएगी। यहां कैंडिडेट्स दूसरे सत्र की परीक्षा, रजिस्ट्रेशन और पहले सत्र की आसंर-की के बारे में जानकारी कर सकते हैं।