पढ़ाई से जी चुराता है आपका बच्चा तो अपनाएं वास्तु टिप्स (Vastu tips if your child is ignoring the study )

वास्तु शास्त्र के अनुसार तोते का संबंध बुध ग्रह से है और बुध का संबंध उत्तर दिशा से है। अतः घर में तोते का चित्र लगाने के लिये उत्तर सबसे उचित दिशा है। साथ ही रंगों में बुध का संबंध हरे रंग से है। अतः अच्छे फलों की प्राप्ति के लिये आपको घर की उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते का चित्र लगाना चाहिए।
एक बात और आपको बता दें कि बुध का संबंध हमारी बुद्धि के साथ ही हमारी वाणी और बिजनेस से भी है। अतः पढ़ाई-लिखाई के साथ ही जो लोग अपनी वाणी से सबका दिल जीतना चाहते हैं या जो लोग अपने बिजनेस में सफलता पाना चाहते हैं, उन लोगों को भी अपने घर की उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते का चित्र लगाना चाहिए। इससे आपको अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
घरों में पालतू जानवर पालने एक आम बात है। जहां कुछ लोग बिल्ली, कुत्ते या अन्य जानवर या पक्षी पालते हैं। वहीं कई लोग तोते को भी घरों में पालते हैं।
पद्मपुराण में वर्णन आया है कि जिस घर में तोता पाला जाता है और उसका नाम भगवान के नाम पर रखा जाता है तो उस घर में राहु, केतु, शनि एवं मंगल की वक्रदृष्टि नहीं पड़ती तथा उस घर में यमराज का प्रवेश भी अत्यावश्यक होने पर ही होता है अर्थात उस घर में ‘अकाल मृत्यु’ की संभावना नहीं होती। तोता पालने से सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य की वृद्धि होती है।
पढ़ाई में ध्यान देने के लिए खास...
इसके अलावा आमतौर पर देखने में आता है कि बच्चे खेलने में अधिक रूचि लेते हैं और पढ़ाई से जी चुराते हैं। अगर आपके बच्चों के साथ भी यही हाल है तो झट से एक पोस्टर खरीदकर ले आएं जिस पर हरे रंग के तोता का तस्वीर बना हुआ हो।
ये करें उपाय और ये हैं मान्यता...
1. वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में इस तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रूचि बढ़ती है साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है।
2. वास्तु विज्ञान में उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर को कहा गया है जबकि इस दिशा का प्रतिनिधि ग्रह बुध को बताया गया है। कुबेर धन के देवता हैं और बुध बुद्घि और व्यापार के कारक ग्रह हैं।
3. वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा दोषपूर्ण होने पर व्यक्ति की बुद्धि भ्रमित होती है जिससे समय पर निर्णय लेने की क्षमता व्यक्ति में कम हो जाती है जिससे आर्थिक उन्नति बाधित होती है।
4. इस दिशा के दोषपूर्ण होने से छोटे बच्चों का मन अधिक चंचल रहता है जिससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। हरा रंग और हरे रंग का पक्षी यानी तोता बुध का प्रिय होता है। उत्तर दिशा में हरे रंग के तोता का तस्वीर लगाने से उत्तर दिशा का दोष समाप्त हो जाता है और बुध का शुभ फल प्राप्त होने लगता है।
5. वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है, साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है।
6. तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता और सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोते का चित्र या मूर्ति घर में स्थापित करें।
7. पति और पत्नी में प्रेम संबंध स्थापित करने के लिए भी फेंगशुई के अनुसार तोते के जोड़े को स्थापित किया जाता है।
8. फेंगशुई के अनुसार तोता 5 तत्वों का संतुलन स्थापित करने में मददगार साबित होता है। तोते के रंग-बिरंगे पंख वास्तव में पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु के प्रतीक हैं। अगर घर में इनमें से किसी भी तत्व की कमी है, तो वह इससे दूर हो जाती है।
9. तोता सौभाग्य की वृद्धि करता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता और सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करें।
10. व्यापारियों को भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखने के लिए उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे अपनी बुद्घि और क्षमताओं का व्यापार में पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे जिससे व्यापार तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर होगा।